फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल शनिवार को अपने मित्रों के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने करीब 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन नंदी हॉल से किए। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल शनिवार को अपने मित्रों के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
Comments (0)