क्या इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल प्रचार कर पाएंगे? क्या चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को मिल पाएगा अपना स्टार प्रचारक? इन सभी सवालों के जवाब टिके है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर। शुक्रवार यानी 10 मई को अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। यानी आज यह साफ हो सकता है कि अरविंद केजरीवाल इस चुनाव में जनता के बीच नजर आएंगे या नहीं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई चल रही है। केजरीवाल के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि देश में लोकसभा चुनाव है और ऐसे में एक राष्ट्रीय पार्टी के मुखिया होने के नाते अरविंद केजरीवाल को प्रचार-प्रसार के लिए जमानत मिलनी चाहिए। हालांकि ED का कहना है कि किसी खास इंसान को इस तरह से रिहाई नहीं दी जानी चाहिए। इन दलीलों के बीच सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। सबसे ज्यादा इंतजार और उम्मीदें AAP को है।
क्या इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल प्रचार कर पाएंगे? क्या चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को मिल पाएगा अपना स्टार प्रचारक? इन सभी सवालों के जवाब टिके है सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर। शुक्रवार यानी 10 मई को अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। यानी आज यह साफ हो सकता है कि अरविंद केजरीवाल इस चुनाव में जनता के बीच नजर आएंगे या नहीं.
Comments (0)