देश में इस समय चुनावी माहौल चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार दिग्गजों के बीच तीखे बयानबाजी जारी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तीन चरण का चुनाव पूरा हो चुका है। वहीं, आने वाले 4 चरणों की वोटिंग के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। हालांकि, दूसरी ओर नेताओं द्वारा एक दूसरे का अपमान करने के चक्कर में सीमाएं भी लांघी जा रही हैं।
प्रियंका चतुर्वेदी ने एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे को गद्दार कहा। उन्होंने कहा कि, गद्दार, गद्दार ही रहेगा।