कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। शाम तक प्रदेश के विधानसभा चुनाव की पूरी स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। परंपरा के अनुसार कर्नाटक की जनता ने सत्ता परिवर्तन कर दिया है (Karnataka Election Result 2023)।
भाजपा ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। भाजपा संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति तैयार की थी, लेकिन यह रणनीति काम नहीं आई।
कांग्रेस के घोषणापत्र पर हुआ था बवाल
वहीं कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को उठाया और भाजपा के बनाए किले को तोड़ते में कामयाबी हासिल की है। जबकि भाजपा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और मंत्री कर्नाटक के सभी जिलों में डेरा डाले हुए थे। जबकि भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बवाल खड़ा किया था। जिसमें कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। इस पर कर्नाटक के साथ ही देश भर में भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने बवाल मचाया था। बजरंग दल ने भी जगह-जगह कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया, लेकिन कर्नाटक की जनता ने इसे नकारते हुए। आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर ही मतदान किया जिसके परिणाम स्वरूप कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी।
अब आगे क्या? (Karnataka Election Result 2023)
अब सवाल यह उठता है कि अब आगे क्या कुछ ऐसा होगा। जिसमें भाजपा और कांग्रेस क्या खोएगी और क्या पाएगी। इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होना है। निश्चित रूप से इन चुनावों में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का असर देखने को मिलेगा। जहां कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने से कांग्रेस को संजीवनी मिली है, तो वहीं भाजपा को अपनी रणनीति पर पुर्नविचार करना होगा। कांग्रेस इन तीनों राज्यों में से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को यथावत रखना चाहेगी और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जोर लगाएगी। वहीं भाजपा मध्य प्रदेश में अपनी सरकार को कायम रखते हुए, राजस्थान और छग में सत्ता पलट करेगी।
Written By: Dileep Pal
Comments (0)