कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 34 शिमला नगर निगम (एसएमसी) वार्डों में से 24 पर जीत हासिल की है (Shimla Municipal Corporation)। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 9 और सीपीआई (एम) ने 1 सीट पर जीत हासिल की। मंगलवार को हुए एसएमसी चुनावों में 59% मतदान दर्ज किया गया, जो 2017 के एसएमसी चुनावों की तुलना में 1.2% अधिक था। 2 मई को मतदाता सूची में शामिल 93,920 लोगों में से 55,385 मतदाताओं (29,504 पुरुषों और 25,881 महिलाओं) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 277 डाक मतपत्र जोड़े जाने के बाद कुल संख्या बढ़कर 55,662 हो गई थी।
102 प्रत्याशी थे मैदान पर (Shimla Municipal Corporation)
इस बार नगर निगम में नौ निर्दलीय सहित कुल 102 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सभी 34 वार्डों से उम्मीदवार उतारे थे। वहीं आप ने 21 और सीपीआई (एम) ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था। नागरिक निकाय के अधिकार क्षेत्र में 34 वार्डों में से 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और छह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें तीन महिलाओं के लिए हैं। शेष 14 वार्ड अनारक्षित हैं।
बता दजें कि नागरिक निकाय का पांच साल का कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हो गय था लेकिन चुनाव में 11 महीने की देरी हुई थी।
महिलाओं की रिकॉर्ड जीत
नगर निगम शिमला में इस बार महिलाओं का जीत प्रतिशतज्यादा रहा। 34 में से 20 वार्डों में महिलाओं की जीत हुई है। जीत हासिल करने वाली महिलाओं में 14 कांग्रेस और 6 बीजेपी की महिला पार्षद शामिल हैं।
Comments (0)