देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और अपने या अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे है। इसी के साथ नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच सांसद नवनीत राणा ने फिर से विवादित बयान दिया है।
नवनीत राणा ने कहा कि, बड़े ओवैसी (असदुद्दीन) ने कहा, मैंने छोटे को दबा के रखा है, मेरा छोटा तोप है, मैं बताना चाहती हूं बड़े ऐसे तोप को हम घर के बाहर सजावट के लिए रखते हैं।