देशभर में लोकसभा चुनाव के चारों चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब अंतिम तीन चरणों के चुनाव प्रचार की सरगर्मियां बढ़ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर में पांचवें चरण के दौरान 20 मई को मतदान होंगे। मुंबई और आसपास के जिलों के लिए 17 मई शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार के नजरिए से बेहद खास होने वाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे मुंबई एक मंच पर दिखने वाले हैं। दोनों ही नेता आसपास के जिलों की जनता को शिवाजी पार्क मैदान के विशाल मंच से संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
देशभर में लोकसभा चुनाव के चारों चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब अंतिम तीन चरणों के चुनाव प्रचार की सरगर्मियां बढ़ रही हैं।