नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशवासियों और समस्त खेल जगत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय खेलों में उनके योगदान को याद किया।
मेजर ध्यानचंद को किया नमन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद के असाधारण योगदान ने भारतीय खेलों को विश्व पटल पर गौरव दिलाया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को हृदय से नमन किया।
खेलों को बताया राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम
अपने संदेश में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस खेल, शारीरिक गतिविधियों और फिटनेस की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। उन्होंने खेलों को युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य और देश के विकास से जोड़ते हुए इसके महत्व पर जोर दिया।
वैश्विक खेल आयोजनों में मजबूत हुआ भारत
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब वैश्विक खेल आयोजनों में केवल प्रतिभागी देश नहीं है, बल्कि सक्रिय आयोजक और पदक-ट्रॉफी जीतने वाले सशक्त राष्ट्र के रूप में भी उभरा है।उन्होंने कहा कि देश में खेल बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
खेल महाशक्ति बनने के लक्ष्य की ओर भारत
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे, प्रतिभा और महत्वाकांक्षा के साथ भारत लगातार वैश्विक खेल महाशक्ति बनने के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।