उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के गोला जनसभा की। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और समजावादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि, सपा सरकार में हर दूसरे दिन में यूपी में दंगे होते थे वहीं डबल इंजन सरकार में दंगाई सिर उठाने से भी डरते हैं क्योंकि उन्हें पता है उन्हें लटका लटका दिया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि, पूरे देश की तरह खीरी लोकसभा क्षेत्र की जनता भी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।