Hanuman Chalisa - कर्नाटक चुनाव लगभग अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बजरंग बली भी चुनाव में इस बार कर्नाटक में खासे अहम हो गए हैं। ( Hanuman Chalisa ) विश्व हिंदू परिषद (VHP) और उसकी युवा शाखा बजरंग दल ने कहा कि, उन्होंने कर्नाटक विधानसभा के लिए होने वाले मतदान से एक दिन पहले यानी की 9 मई को पूरे देश में ‘हनुमान चालीसा' के जाप का फैसला किया है। आपको बता दें कि, दोनों संगठनों का यह आह्वान पिछले सप्ताह जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र में किये गये वादे के प्रतिक्रियास्वरूप आया है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कहने के साथ ही कांग्रेस की इस घोषणा का शुरू हुआ विरोध अब भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विश्व हिंदू परिषद भी इसके खिलाफ सड़क पर उतर गया है। इसे लेकर VHP देश के दूसरे राज्यों तक ले जाने की तैयारी कर रहा है।
कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में यह कहा...
बता दें कि, कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में कहा है कि, वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने आगे यह भी कहा था कि, हम मानते हैं कि, कानून और संविधान पवित्र हैं और बजरंग दल, PFI जैसे संगठनों या किसी अन्य द्वारा समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देकर इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, भले वह बहुसंख्यक समुदाय हो या अल्पसंख्यक। हम ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे।
बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करना बेहद अपमानजनक है
VHP के महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि, कांग्रेस नेताओं को यह समझना चाहिए कि, बजरंग दल पूरे देश में गौ रक्षा अभियान का काम कर रहा है। इसके अलावा वह सांस्कृतिक जागरण, कन्याओं के नि:शुल्क विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों को कराने में लगा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना PFI जैसे आतंकी संगठन से की है। इससे स्पष्ट होता है कि, कांग्रेस की मंशा सही नहीं है। बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से करना बेहद अपमानजनक है।
ये भी पढ़ें - Nitish Kumar: विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार, ओडिशा सीएम, NCP प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात
Comments (0)