बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ( Samrat Chowdhary ) पूर्व MLA जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के विरोध में महाधरना देने के लिए सासाराम पहुंचे। लेकिन सासाराम के द्वार से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Samrat Chowdhary को खाली ही लौटना पड़ा। जेल प्रशासन ने सम्राट चौधरी को निरीक्षण करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद वो विफर गए और उन्होंने नीतीश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
मुझे जेल के निरीक्षण का अधिकार है
सम्राट चौधरी ने कहा कि, मुझे जेल के निरीक्षण का अधिकार है, इसके बाद भी मुझे रोका जा रहा है। जबकि, संविधान ने मुझे यह विशेष अधिकार प्रदान किया है कि, मैं किसी भी जेल का निरीक्षण कर सकता हूं। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्य की नीतीश कुमार की सरकार में साधु, संतों व 5 बार के विधायक को जेल में कैद रखा जा रहा है, वहीं यह सरकार गुंडों को छोड रही है।
तानाशाही की सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली
वहीं मीडिया से बात करते हुए बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य की गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, तानाशाही की सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते ग्राफ को देखकर सीएम नीतीश कुमार बदले की भावना से कार्रवाई कर रहे हैं।
बीजेपी की सरकार आती है, तो अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा
बीजेपी नेता सम्राट ने कहा कि, 5 बार से सासाराम के विधायक रहे जवाहर प्रसाद को अनुचित तरीके से जेल भेजा है। आपको बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को बेगूसराय पहुंचे सम्राट चौधरी ने पूर्व विधायक आनंद मोहन का नाम लिए विना ही राज्य की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, अपराधियों को जेल से रिहा किया जा रहा है। बिहार में बीजेपी की सरकार आती है, तो अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उनके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बीजेपी नेता सम्राट ने कहा कि, रामनवमी जुलूस में सांप्रदायिक हिंसा में साजिश के तहत बीजेपी के लोगों को फंसाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - WRESTLERS PROTEST:हम मेडल वापस कर देंगे, बवाल के बाद पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Comments (0)