जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव हार जाती है, तो नई सरकार चुनाव में EVM का इस्तेमाल बंद कर देगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि, EVM का इस्तेमाल विश्व में कहीं और नहीं किया जा रहा है, लेकिन यहां इसे हम पर थोपा गया है।
फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर देश में नफरत पैदा करने का आरोप लगाया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि, नरेंद्र मोदी उन मुद्दों को भूल गए हैं, जिन्होंने उन्हें 2014 में शीर्ष पद तक पहुंचाया था।