Mahua Moitra - चंडीगढ़ PGI में कुछ छात्राओं ने पीएम मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड नहीं सुना था। PGI प्रशासन ने उन लड़कियों पर कार्रवाई करते हुए एक हफ्ते तक हॉस्टल और कैंपस के बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। इस मामले को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra ) ने एक ट्वीट कर मन की बात का मजाक उड़ाया हैं । टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने मन की बात को Monkey Baat करार दिया है। ट्वीट में आगे उन्होंने लिखा कि, जैसे नर्सिंग की छात्राओं को सजा दी गई क्या मुझे भी सजा दी जाएगी।
मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित हुआ था
आपको बता दें कि, पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसके लिए जगह-जगह रेडियों लगाए थे। पूरे देश में लोगों को इकट्ठा कर इस एपिसोड को सुनाया गया था। वहीं चंडीगढ़ PGI भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, मगर 36 लड़कियों ने इसे नहीं सुना, तो प्रशासन ने एक्शन लेते हुए इन सभी लड़कियों को सजा के रूप में हॉस्टल और PGI कैंपस से 7 दिन तक बाहर नहीं निकलने का फरमान सुनाया था।
मैंने Monkey baat कभी नहीं सुनी - महुआ मोइत्रा
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि, उन्होंने भी मन की बात कार्यक्रम नहीं सुना। तो क्या इसके लिए उनको भी सजा भुगतनी होगी। उनको भी घर में कैद रहने को कहा जाएगा। महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि, मैंने Monkey baat कभी नहीं सुनी। एक बार भी नहीं। क्या मुझे भी सजा मिलने वाली है। मैं इस घटना से बहुत टेंशन में हूं।
ये भी पढ़ें - Taarak Mehta की ‘रोशन सोढ़ी’ ने यौन शोषण मामले पर शेयर किया वीडियो, कहा- मैं चुप थी, क्योंकि सलीका है मुझमे
Comments (0)