RSS प्रमुख मोहन भागवत ने एक सभा में नए भारत की तारीफ करते नजर आए। भागवत ( RSS ) ने कहा कि, पहले के भारत और अब के भारत में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि, जहां दूसरे देश पहले भारत को नजरअंदाज करके चीन और पाकिस्तान से हाथ मिलाता था, उसे जरूरत के समय भारत ने ही सहारा दिया। जो देश पहले भारत को नजरअंदाज करते थे, वे आज भारत से हाथ मिलाने के लिए बेताब हैं।
कुछ देश विकसित होकर अपनी शक्ति का प्रयोग करने की कोशिश करते हैं
RSS प्रमुख भागवत ने सभा में आगे बोलते हुए कहा कि, कुछ देश विकसित होकर अपनी शक्ति का प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि, पहले रूस ऐसा कर रहा था, फिर अमेरिका ने अधिकार कर लिया और अब चीन आ गया है। अब ऐसा लगता है कि, चीन अब अमेरिका से आगे निकल जाएगा। इसी तरह एक बार फिर यूक्रेन को मोहरा बनाकर रूस और अमेरिका लड़ रहे हैं।
अमेरिका, रूस ने नहीं, भारत ने की थी यूक्रेन की मदद
उन्होंने कहा कि, अमेरिका और रूस दोनों ही देशों ने भारत से मदद मांगी थी, लेकिन भारत ने कहा कि, आपकी लड़ाई के बीच जो (यूक्रेन) मर रहा है, वो भी मेरा दोस्त है। पहले मैं उसको राहत पहुंचाता हूं, अभी मैं किसी का पक्ष नहीं लूंगा। ये लड़ाई का जमाना नहीं, लड़ना बंद करो।
जब श्रीलंका मुसीबत में पड़ा उस समय भारत ने उसकी मदद की
मोहन भागवत ने इस दौरान भारत की तारीफ करते हुए कहा कि, यह कहने के लिए भारत खड़ा हुआ है, जिसकी पहले हिम्मत नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि, पहले श्रीलंका, चीन और पाकिस्तान के पास मदद के लिए भागता था, लेकिन जब श्रीलंका मुसीबत में पड़ा तो उसकी मदद के लिए सबसे पहले भारत ही सामने आया। अब भारत दूसरे देशों से लाभ ले रहा है। जब भी किसी देश को भारत की मदद की जरूरत होती है तो, भारत मदद जरूर करता हैं।
ये भी पढ़ें - Atiq-Ashraf murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले पर सुप्रीम कोर्ट 28 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार
Comments (0)