पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में गिरिराज सिंह के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।
बाबा बालकनाथ से की सुखी जीवन की कामना
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।बाबा बालकनाथ से उत्तम स्वास्थ्य, सुखी व समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।
भाजपा नेताओं की ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला
गिरिराज सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और केंद्रीय वस्त्र मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर पार्टी नेताओं और समर्थकों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।