राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आइए 17 जुलाई बुधवार का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि आज अष्टम भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरुवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगही। ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी पर आप आज धन खर्च कर सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपका सामाजिक दायरा भी आज बढ़ेगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी। बिजनेस के कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद और सफल रहेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से लाभकारी रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता और बौद्धिक कुशलता से भी लाभ मिलेगा। जो लोग पैतृक कार्य और कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन आज खर्चीला रहेगा, आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। संतान पक्ष से संदर्भ में आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी आपका आज सुखद रहने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा। पारिवारिक जीवन आपका सुखद बीतेगा और घर में धर्म कर्म का माहौल बना रहेगा। वैसे आर्थिक मामलों में आज आपके सितारे बताते हैं कि आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपका बजट प्रभावित होगा। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं तो दीर्घकालीन निवेश करें अल्पकालिक निवेश में जोखिम अधिक रहेगा। आपको आज जरूरत के अनुसार भाइयों से भी सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि आस पास होने वाली घटनाओं और विचलित करेंगी जिससे शिक्षा में बाधा आएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। आज आपके घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज कर्क राशि के जातक प्रगति करेंगे। जो लोग विदेश या उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। आयात निर्यात के काम से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी और इन्हें कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। लेकिन बदलते मौसम के अनुसार सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन परिश्रम उपरांत सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा, जरा सी चूक से आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। अच्छी बात यह रहेगी कि आज आप अपने किसी पुराने मित्र से अचानक मिल सकते हैं और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए मनोरंजक समय बिताएंगे। आपके लिए आज परेशानी की बात यह है कि आपको संतान की सेहत को लेकर चिंता होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके लिए आज का दिन आनंददायक और उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज कारोबार में लाभ के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। बिजनेस में आपको आज किसी अनुभवी अथवा मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए कार्य भी आज पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की खुशी के लिए शॉपिंग पर ले जाना होगा। ऑनलाइन भी आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज निवेश के मामले में सतर्क रहना चाहिए। छोटी अवधि के निवेश से आपको आज बचना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए नहीं तो किसी करीबी संबंधी से कहासुनी हो सकती है। आपकी सेहत भी आज नरम रहेगी लेकिन दोपहर के बाद किसी शुभ सूचना से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। बहन भाइयों से आपको आज आज लाभ और खुशी मिलेगी। दूर रहने वाले संबंधियों से आज आप लंबी चर्चा वार्ता करेंगे जिससे मानसिक तनाव कम होगा। घर में आपके धर्म कर्म का माहौल रहेगा। मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन आपके पक्ष में है। परिवार में बच्चों के साथ मौज मस्ती का भी आपको मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज बुधवार का दिन वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी रहेगा लेकिन इन्हें आज भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। जो लोग व्यापार कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने व्यवसाय में आलस से बचना होगा नहीं तो लाभ का मौका हाथ से निकल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा आपको आज अधिकारी वर्ग से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। लेकिन सलाह है कि आज शाम वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज धर्म कर्म और शुभ काम में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको पिता से लाभ मिलेगा। आपके पिता की सलाह से आपके परिवार में चल रही किसी परेशानी का भी आज अंत हो सकता है। कारोबारी जातकों को आज अपने कारोबार में लाभ मिलेगा। जिन लोगों की लव लाइफ में कोई परेशानी चल रही है उनके बीच की गलतफहमी दूर होगी। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आप आज लव लाइफ में नयापन लाने का लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का अच्छा समर्थन मिलेगा। नौकरी में प्रभाव प्रतिष्ठा बढने की संभावना है।
मकर राशि
आज के दिन मकर राशि के जातक काफी व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने भविष्य को लेकर काफी सोच विचार में रहेगं। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनको आज मित्रों के सहयोग से कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। छात्रों को आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। आप अपनी बौद्धिक कुशलता और संयम से आज किसी चली आ रही समस्या का समाधान कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सम्मान मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। पिता की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। भाइयों से आपको आज तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी होने की आशंका रहेगी। आपको आज किसी वजह से अपना कोई जरूरी काम टालना पड़ सकता है। आर्थिक लेन देन के मामले में आज आपको सतर्क रहना चाहिए। बाहरी खानपान से आप परहेज रखें।
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आप आज किसी न किसी रचनात्मक कार्य में भाग लेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। घर के केई अटके काम भी आज आप पूरा कर सकते हैं। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि अगर आप कारोबार के सिलसिले में यात्रा करते हैं तो आज आपको लाभ और सफलता की प्राप्ति होगी। धर्म कर्म के काम भी आज आप सहभागी बन सकते हैं। आपको आज किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्य में भी आज आप आगे आएंगे और सम्मान पाएंगे।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)