राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आइए 16 जुलाई मंगलवार का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
आज मेष राशि वालों के लिए यात्रा की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी वह गुड़ खिलाएं।
मिथुन राशि
विरोधी सक्रिय हो सकते हैं अतः शांत रहे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।गाड़ी धीमे चलाएं। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।
कर्क राशि
बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।किसी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा वह परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर दल अर्पित करें।
सिंह राशि
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विभागीय परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी।व्यापार अथवा नौकरी में अपने सहयोगियों से सहायता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।
कन्या राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें तो दिन अच्छा होगा।
तुला राशि
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर के देखेंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें।
मकर राशि
विरोधी सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। आज कुत्ते को रोटी दें।
कुंभ राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपके जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी। भवन निर्माण के लिए अच्छे योग है। । किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।
मीन राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रुके हुए सभी काम संपन्न होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)