राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आइए 15 जुलाई सोमवार का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मेष राशि के लोगों को दूर के रिश्तेदार से सुखद समाचार मिल सकता है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। इसी के साथ सूर्य देवता को जल भी अर्पित करें।
वृषभ राशि
जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सूर्य देव को सुबह जल अर्पित करें। इसी के साथ गाय को चारा, रोटी या गुड़ जरूर खिलाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालें कार्यस्थल में मन लगाकर काम करेंगे। परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को चारा खिलाएं। इसी के साथ बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करना भी शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कुंडली मे आर्थिक प्रगति के योग बन रहे हैं। निजी व व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक परिवर्तन होगा। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें। साथ ही चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
इस राशि के लोग मानसिक तौर पर थोड़े परेशान रहेंगे। हालांकि निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का भी योग है। सूर्य देवता को जल अर्पित करें और सूर्य देवता के बीज मंत्र का उच्चारण करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आर्थिक हानि होने का खतरा है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। करियर में सफलता मिलेगी। खरीदारी करने के लिए शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिसकी वजह से खर्चा भी होगा। आज सुबह सूर्य देवता को जल अर्पित करें। साथ ही घायल गोवंश का उपचार कराएं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के जीवन में आध्यात्मिक खोज से परिवर्तन आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य सार्थक सिद्ध होंगे। एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होगा। गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। साथ ही बंदर को गुड़, चना अथवा केले खिलाएं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के निजी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के लोगों के सहयोग से जीवन में सफलता मिलेगी। किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं। इसी के साथ बृहस्पति के बीज मंत्र का भी जाप करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले अपनी वाणी पर संयम रखें। मकर राशि के लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य का उत्तरदायित्व मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलेंगे, तो अच्छा रहेगा। कुत्तों को भोजन कराना शुभ रहेगा। शाम के समय शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के जीवन में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हालांकि व्यर्थ के कार्यों में न उलझे। सुबह सूर्य देवता को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
इस राशि के लोगों के जीवन में संबंधों के मामले में नई शुरुआत के योग बन रहे हैं। संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं। इसी के साथ बृहस्पति देवता के बीज मंत्र का जाप करना भी शुभ रहेगा।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)