ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दसवीं में मनाया जाने वाला गंगा दशहरा इस बार 16 जून रविवार को मनाया जाएगा। इस बार तो गंगा दशहरा पर चार शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिससे इस पर्व का महत्व कई गुना अधिक रहेगा। इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य का बहुत ही महत्व होता है।
गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र सुबह 11:13 बजे तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। पंचांगों के अनुसार इस साल गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि, रवि, वरियान और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिन्हें पूजा-पाठ के लिए उत्तम माना जा रहा है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मां गंगा का अवतरण हुआ था। इस तिथि के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा पर्व 16 जून रविवार के दिन मनाया जाएगा।
Comments (0)