Ranji Trophy 2024-25 सीजन का आयोजन दो हिस्सों में किया जा रहा है। पहला राउंड 11 अक्टूबर 2024 से 16 नवंबर 2024 तक खेला गया था और अब दूसरे राउंड का आयोजन 23 जनवरी से 2 मार्च तक होगा। आपको बता दें कि, दूसरे राउंड में लीग मैच 23 जनवरी से 26 जनवरी तक और फिर 30 जनवरी से 2 फरवरी तक खेले जाएंगे। इसके बाद क्वार्टर फाइनल राउंड का आगाज होगा। वहीं इस टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
रणजी में दिखेगा स्टार्स का जलवा
आपको बता दें कि, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2012 के बाद रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। कोहली ने 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले दिल्ली के मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 10 साल बाद मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में शिरकत करते नजर आएंगे। बता दें कि, रोहित शर्मा अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेंगे।
रविंद्र जडेजा करेंगे शिरकत
वहीं भारतीय के शानदार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी राजकोट में सौराष्ट्र की टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया और उनका दिल्ली के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलना तय है। आपको बता दें कि, रविंद्र जडेजा आखिरी बार सौराष्ट्र के लिए जनवरी 2023 में खेले थे।
गिल और पंत भी करेंगे शिरकत
भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल पंजाब और विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली की तरफ रणजी मुकाबला खेलेंगे। बता दें कि, ऋषभ पंत ने 23 जनवरी से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू होने वाली दिल्ली के आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। पंत ने पिछली बार 2017-2018 सत्र में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं, शुभमन गिल 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड के मैच में कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के लिये खेलेंगे।
रणजी ट्रॉफी का फॉर्मेट क्या है?
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 38 टीमों को पांच ग्रुप में बांटा गया है। चार एलीट ग्रुप (ए, बी, सी और डी) हैं, जिनमें से प्रत्येक ग्रुप में 8 टीमें हैं। वहीं, बाकी की 6 टीमों एक अलग प्लेट ग्रुप में रखा गया है।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के सभी ग्रुप
एलीट ए: मुंबई, बड़ौदा, सर्विसेज, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, ओडिशा, मेघालय
एलीट बी: विदर्भ, आंध्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पांडिचेरी, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद
एलीट सी: मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार
एलीट डी: तमिलनाडु, सौराष्ट्र, रेलवे, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम, चंडीगढ़
प्लेट: गोवा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मैच किस समय शुरू होंगे?
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मैच सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मैच टीवी पर किस चैनल पर देख पाएंगे?
रणजी ट्रॉफी 2024-25 का लाइव टीवी प्रसारण स्पोर्ट्स 18 टीवी नेटवर्क पर एसडी और एचडी दोनों चैनलों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी 2024-25 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Comments (0)