चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया आज से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने सफर का श्रीगणेश करने जा रही है। बता दें कि, आज इस आईसीसी टूर्नामेंट का दूसरा मैच है, जिसमें भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा।
दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा मुकाबला
आज रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया की परीक्षा होगी। मैच की टाइमिंग की बात करें तो ये मैच दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 2 बजे टॉस होगा। देखना होगा कि टॉस की बाजी कौन सी टीम मारती है। टॉस के ही वक्त दोनों टीमें इस बात का खुलासा करेंगी कि उनकी आज के मैच की प्लेइंग इलेवन क्या होगी।
यहां लाइव देखें मैच
भारत बनाम बांग्लादेश मैच को लाइव देखने की जहां तक बात है तो अगर आप टीवी पर मैच देखते हैं कि आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 पर मैच को देख सकते हैं। इसके अलावा आप मैच को स्पोर्ट्स 18 पर भी देख सकते हैं। साथ ही अगर आप मोबाइल के माध्यम से मैच देखते हैं या फिर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं। आप मैच के दौरान कमेंट्री सुनने के लिए किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं। कई भाषाओं में इसकी कमेंट्री की जा रही है।
भारतीय टीम इस प्रकार
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर।
बांग्लादेश टीम इस प्रकार
सौम्य सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), जाकर अली (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदयोय, रिशाद हुसैन, परवेज हुसैन एमोन, नसुम अहमद।