महिला प्रीमियर लीग ( WPL 2025 ) के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। बता दें कि, मुंबई इंडियंस टीम की कमान जहां हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, वहीं मेग लैनिंग के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स चुनौती पेश करेगी।
दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है
आपको बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग ( WPL 2025 ) के पिछले संस्करण के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की टीम से रॉयल चैलेंजर्स के किले को भेद नहीं सकी थी। बता दें कि, महिला प्रीमियर लीग में दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।
मैच शाम 7: 30 बजे से खेला जाएगा
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का दूसरा मैच वड़ोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7: 30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स टीम इस प्रकार हैं-
मेग लैनिंग, तानिया भाटिया, सारा ब्राइस, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, मारिजाने कैप, नंदिनी कश्यप, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, निकी प्रसाद, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, तितास साधु, शैफाली वर्मा, श्री चरणी, स्नेहा दीप्ति, एनाबेल सदरलैंड, राधा यादव।
मुंबई इंडियंस टीम इस प्रकार हैं-
यास्तिका भाटिया, नदीन डी क्लर्क, संस्कृति गुप्ता,साइका इशाक, शबनिम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमलिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, सत्यमूर्ति कीर्तन, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, परूनिका सिसोदिया, क्लो ट्रायॉन।
Comments (0)