भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड टीम के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। वहीं बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है तो वहीं वनडे सीरीज के लिए ऐलान होना बाकी है। आपको बता दें कि, टी20 सीरीज में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है। जिसके बाद अब गिल रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद टीम इंडिया के हैड कोच गौतम गंभीर की तरफ से सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की नसीहत दी गई थी।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। अब टूर्नामेंट ने लगभग 2 साल के बाद भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल की वापसी होती हुई दिखाई दे रही है।
Comments (0)