भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम मैनेजमेंट के ढांचे में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
गंभीर और अगरकर के ऊपर होगी लक्ष्मण की भूमिका?
प्रस्तावित भूमिका के तहत लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट के व्यापक संचालन की निगरानी कर सकते हैं। इसमें टीम के कोचिंग स्टाफ, चयन प्रक्रिया, BCCI के Centre of Excellence और खिलाड़ियों के डेवलपमेंट सिस्टम के बीच बेहतर तालमेल बनाना शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह पद गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से ऊपर हो सकता है।
लक्ष्मण का अनुभव BCCI के लिए बड़ा प्लस
वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल BCCI के Centre of Excellence से जुड़े हैं और भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ताओं और Centre of Excellence के बीच किसी तरह के मतभेद की खबरों को भी खारिज किया था।
अभी आधिकारिक ऐलान का इंतजार
हालांकि, ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ के पद पर लक्ष्मण की नियुक्ति को लेकर BCCI की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए इसे फिलहाल रिपोर्ट्स और संभावित बदलाव के तौर पर ही देखा जा रहा है। अगर यह नियुक्ति होती है, तो टीम इंडिया के प्रशासनिक और क्रिकेट संचालन ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।