उत्तरप्रदेश बीजेपी ने अलग-अलग जिलों और महानगरों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 19 सितंबर 2026 को नई लिस्ट जारी की। इसमें पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के सांगठनिक जिलों और महानगरों के लिए प्रभारियों के नाम शामिल हैं।राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ससंदीय क्षेत्र रायबरेली का प्रभारी बनाया गया है।



