जनपद अल्मोड़ा में पर्यटन गतिविधियों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा पर्यटन के सुनियोजित सतत एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
मल्ला महल का व्यापक स्तर पर प्रसार
बैठक में अल्मोड़ा मे महल कसार देवी बिसर रानीखेत सहित अन्य क्षेत्रों मे हेरिटेज वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के चर्चा की गई जिलाधिकारी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए उनका उपयोग पर्यटन गतिविधियों में करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मल्ला महल का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि इसे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक आकर्षक वेडिंग एवं इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने मल्ला महल में वेडिंग सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए प्रति कार्यक्रम 80,000 रुपये शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजनों के सुचारु एवं पेशेवर संचालन के लिए एक योग्य एवं अनुभवी प्रबंधक की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा जिससे पर्यटकों एवं आयोजकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।