प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।
एक्स पर जताया दुख और संवेदना
प्रधानमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा- “उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से अत्यंत व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” पीएम नरेंद्र मोदी के इस संदेश से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।