उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और फसल नुकसान का तुरंत आकलन किया जाए।
जिलाधिकारियों को तत्काल सर्वे के निर्देश
सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराएं और रिपोर्ट तैयार करें, ताकि राहत कार्यों में देरी न हो।
राहत आयुक्त को समन्वय बनाए रखने का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत आयुक्त को निर्देशित किया है कि वे फील्ड अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहें और राहत कार्यों की मॉनिटरिंग करें।
समयबद्ध मुआवजा सुनिश्चित करने पर जोर
सीएम ने कहा कि फसल क्षति का आकलन मिलते ही प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।