दिवाली-धरतेरस पर सोने के गहने खरीदने की चाह रखने वालों को इस बार बड़ा झटका लग सकता है। इसका कारण है कि सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं और लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। शुक्रवार को दिल्लीग सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। फिलहाल इसमें नरमी की संभावना भी नहीं दिख रही तो माना जा रहा कि इस बार त्योरहारों तक सोना एक नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है।
दरअसल, त्योहारों के मौसम में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा ग्राहकों की मांग बढ़ने के कारण दिल्ली> के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपए की तेजी के साथ 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 1,035 रुपए की तेजी के साथ 94,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इस तरह, देखा जाए तो सोना और चांदी दोनों की ही कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है।
दिवाली-धरतेरस पर सोने के गहने खरीदने की चाह रखने वालों को इस बार बड़ा झटका लग सकता है। इसका कारण है कि सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं और लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।
Comments (0)