बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते ज्यादातर शहरों में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। मध्यप्रदेश में 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तो शीत लहर रह सकती है। सोमवार को भोपाल और इंदौर संभाग में कड़ाके की सर्दी रही। कुछ शहरों में दिन के पारे में 5 डिग्री तक गिरावट हुई तो रात का पारा भी तेजी से गिरा है। राजधानी में दिनभर धूप के बावजूद ठिठुरन का अहसास रहा।
भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में कोल्ड-डे जैसे हालात बने। मौसम विभाग के अनुसार, राजगढ़ सबसे सर्द रात 7.6 डिग्री रही, जबकि पचमढ़ी में दिन का तापमान 20.8 दर्ज किया गया।