नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए ने छापा मारा है। एनआईए की टीम सुबह से दोनों के घर में छानबीन कर रही है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।
गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल, एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी।
मंतोष मंडल जिसे स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंतोष मंडल पर नक्सली का सहयोगी, शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था। वही एनआईए की टीम घर में छापा मार कर जांच कर रही है।