फेंगल तूफान के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण मध्यप्रदेश में आंशिक बादल छाने लगे हैं। रात का तापमान बढ़ने से फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। मंगलवार को सिर्फ दो शहरों नौगांव एवं टीकमगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

Comments (0)