सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस पर आज भोपाल में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि नदी जोड़ो की कल्पना को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। अटल जी के जन्म शताब्दी पर केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को शिलान्यास होगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। मध्यप्रदेश के 11 जिलों को लाभ मिलेगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस पर आज भोपाल में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि नदी जोड़ो की कल्पना को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। अटल जी के जन्म शताब्दी पर केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को शिलान्यास होगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। मध्यप्रदेश के 11 जिलों को लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा- इसके साथ ही पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना का काम शीघ्र शुरू होगा। श्योपुर से आगर तक 11 जिलों का लाभ इसको मिलेगा। तीनों नदियों के जुड़ने से इन जिलों की तकदीर बदलने वाली है। नदियों को जोड़ने का कार्य अभियान के रूप में लिया