राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से लगातार चौथे दिन शहर हीटवेव की चपेट में रहा। भीषण गर्मी के चलते शाम को शहर का मौसम बदल गया। 45 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली, उसके बाद गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम सात बजे झमाझम बारिश से शहर तर हो गया। बारिश से गर्मी की लू उतर गई।
तीन से चार दिन में मानसून की पूर्वी शाखा भी आगे बढ़ेगी, जिससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी का आना शुरू होगा। 20 जून के बाद प्री मानसून की हलचलों में तेजी आएगी।