मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम की टीम ने एक नए नवेले हॉस्टल को तोड़ दिया। 54 कमरों के इस हॉस्टल का कुछ दिनों बाद ही उद्घाटन होने वाला था लेकिन उद्घाटन का नारियल फूटता इससे पहले ही नगर निगम की रिमूवल की टीम वहां पहुंच गई और पोकलेन के पंजे से हॉस्टल को तोड़ दिया। अफसरों का कहना है कि पूरा हॉस्टल ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया था।
नए हॉस्टल का कुछ दिन बाद उद्घाटन होना था,लेकिन उद्धाटन का नारियल फूटता इससे पहल ही पोकलेन के पंजों ने हॉस्टल तोड़ दिया