देश आज संविधान दिवस मना रहा है। इस मौके पर भोपाल के रवीन्द्र भवन में स्थित हंसध्वनि सभागार राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल हुए। इस मौके पर रवींद्र भवन में संविधान निर्माण संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई और एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कृष्णा गौर, मुख्य सचिव अनुराग जैन उपस्थित रहे।