भोपाल, राजधानी और राज्य के अन्य हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भोपाल में रात का तापमान इस मौसम में फिर से सबसे निचले स्तर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य में अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है और शहर में भी इसी तरह की ठंड का मौसम बना रहेगा।
यहां शीतलहर की चेतावनी
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, सीधी, कटनी, नर्मदापुरम, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना और मैहर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है।स्कूलों की टाइमिंग बदली
मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंड की वजह से स्कूलों की टाइमिंग बदली है। शिवपुरी जिले में इस समय ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई है। सुबह व शाम को गलन भरी ठंडी हवाएं चलने के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। कलेक्टर ने सुबह 9 बजे के बाद ही स्कूल खोलने का निर्देश दिए हैं। जिले में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा गर्म कपड़ों की बिक्री में भी उछाल आया है।IMD ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे में ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। इसलिए घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और जरूरी होने पर ही घर से निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
Comments (0)