छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड रायपुर सहित प्रदेश के सात स्थानों में 1,650 मकान बनाएगा। लगभग 300 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इन मकानों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के 1,452 मकान और एमआईजी श्रेणी के 200 मकान बनाए जाएंगे।
राज्य सरकार ईडब्ल्यूएस में 80,000 रुपये और एलआईजी में 40,000 रुपये की सब्सिडी देगी। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल विहार योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सात आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर अटल विहार योजना शुरू की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जा सकें।