सिवनी,मध्य प्रदेश का पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी जिले में स्थित है। इस अभ्यारण के चलते सिवनी जिला एमपी के साथ पूरे एशिया में प्रसिद्ध है। इस टाइगर रिजर्व में रहने वाले वन्य प्राणी इंटरनेशनल टूरिस्ट को भी आकर्षित करता है।
पेंच टाइगर रिजर्व की झंडीमट्टा नामक बाघिन अपने 2 शावकों के साथ नजर आई। शनिवार के दिन जब पर्यटक ओड़िया गेट में जंगल सफारी के लिए निकले इस दौरान पर्यटकों को बाघिन अपने शावकों के साथ दिखाई दी। बाघिन को देखकर गाइड ने तुरंत उसे पहचान लिया और उसका नाम झंडीमट्टा बताया।
मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन झंडीमट्टा अपने तीन-चार महीने के दो शावकों के साथ पहली बार मांद से बाहर निकली। शनिवार को ओड़िया गेट से जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों को यह अद्भुत नजारा देखने को मिला। वन विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है
Comments (0)