मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। आज गीता जयंती के अवसर पर जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत की जाएगी। विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा। 26 जनवरी 2025 तक यह अभियान चलेगा। गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर कार्यक्रम केन्द्रित रहेंगे। जनकल्याण पर्व 11 दिसंबर से 26 दिसंबर 2024 तक और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। जनकल्याण पर्व- में विभिन्न विभागों की गतिविधियां, विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन के साथ जन-कल्याण के कार्य प्रमुखता से होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। आज गीता जयंती के अवसर पर जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत की जाएगी।