मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि ये धमकी सीधे एयरपोर्ट डायरेक्टर के मेल पर आई। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिला धमकी भरा ये मेल किसी Nobody नाम की मेल आईडी से मिला है। फिलहाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तत्काल इसकी सूचना एरोड्रम थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और एयरपोर्ट पर सर्चिंग अभियान शुरु कर दिया है।
बीते दो महीनों के भीतर ये तीसरी बार है, जब इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे दो दिन पहले ही इंदौर के साथ साथ भोपाल, ग्वालियर समेत देशभर के 50 से अधिक हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अभी उन धमकियों की पड़ताल खत्म हुई भी नहीं थी कि एक बार फिर इंदौर एयरपोर्ट को मिली इस धमकी ने प्रबंधन को सकते में डाल दिया है
एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिला धमकी भरा ये मेल किसी Nobody नाम की मेल आईडी से मिला है। पुलिस के साथ बीडीएस और डॉग स्क्वॉर्ड की टीम बारीकी से सर्चिंग कर रही है।