मध्यप्रदेश में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन और रात का तापमान 6 डिग्री तक गिरा है। अगले 4-5 दिन ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
इन जिलों में यलो अलर्ट
कोल्ड वेव और कोल्ड डे –
भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, इंदौर, शाजापुर, निवाड़ी और टीकमगढ़।
कोल्ड वेव –
खंडवा, नर्मदापुरम, बड़वानी, धार, आगर, गुना, सिवनी, शहडोल, जबलपुर और सागर।
कोल्ड डे –
हरदा, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, रीवा, सीधी, सतना, उमरिया, छतरपुर और पन्ना।
10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मौसम विभाग के अनुसार रात में राजगढ़, रायसेन, धार, जबलपुर और सिवनी में कोल्ड वेव चली है। इंदौर, भोपाल, राजगढ़, उज्जैन, बैतूल, रायसेन और नीमच में कोल्ड डे जैसे हालात बने। इंदौर और राजगढ़ में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे था। हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शिवपुरी के पिपरसमा में 3.5 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 3.7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 3.9 डिग्री और रायसेन में 4.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
कई स्कूलों का समय बदला
मध्यप्रदेश के कई जिलों में ठंड के प्रकोप की वजह से स्कूलों का समय बदल दिया गया है। सुबह से लगने वाले स्कूल अब 9 बजे से लगेंगे। 32 जिलों में कड़ाके की ठंड की संभावना है।