मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भू अधिग्रहण नियमों को लेकर सवाल उठाए। इसके साथ ही सिंघार ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि, उद्योगपतियों को लाभ दिलाने के लिए गरीबों की जमीन छीनी जा रही है। कांग्रेस नेता सिंघार ने DMF फंड मामले का जल्द पर्दाफाश करने की भी बात कही।
कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा - उमंग
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दो दिवसीय दौरे पर सिंगरौली में हैं। उन्होंने बधौरा, सुलियारी, बंधा और जेपी मझौली इलाके में भ्रमण कर वहां हो रहे विस्थापितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। आज एनटीपीसी के सूर्य भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि, जिले में भू अधिग्रहण नियमों का जरा भी पालन नहीं हो रहा है। अधिकारी सिर्फ कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। किसान, आदिवासी और आमजन परेशान हो रहे हैं।
एमपी में अदानी सेफ है - उमंग सिंघार
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने इस दौरान यह भी कहा कि, एमपी में अदानी सेफ है। मोदी सरकार ने कोल नीलामी के नियम ही बदल दिए। उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लोकसभा में ऐसा बिल पास किया है कि, अब अगर कोयला नीलामी में सिर्फ एक कंपनी बोली लगती है तो उसे ही कोल ब्लॉक आवंटित कर दिया जाता है। यहां के विस्थापन में भारी अनिमितताए हुई हैं। मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि, अधिकारी कंपनियों की दलाली में लगे हुए हैं। उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों और कम पढ़े-लिखे लोगों से अंगूठा लगवा कर उनकी जमीन और अधिकारों को छीन रहे हैं।
फिरोज खान यहां क्या कर रहा है ?
उन्होंने आगे पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, भोपाल से फिरोज खान आ कर कामों की फिल्डिंग कर रहा है। सीएम मोहन यादव को आकर बताना चाहिए कि, आखिर फिरोज खान यहां आकर क्या रहा है? सिंघार ने आगे कहा कि, मार्केट वैल्यू के हिसाब से भूमि अधिग्रहण होना चाहिए। लेकिन यहां कलेक्टर दर से भूमि का अधिग्रहण कर किसानों और कम पढ़े लिखे लोगों की जमीन हथियाकर उद्योगपतियों को सौंपने का काम सरकार कर रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने DMF फंड के बारे में भी सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, सबको सब पता है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश होगा।