मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। 30 साल की सेवा पूरी करनेवाले कर्मचारियों, अधिकारियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है। प्रदेश के राज्य नागरिक आपूर्ति निगम यानि नान के अधिकारियों, कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इन कर्मचारियों, अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान देने के आदेश जारी किए गए हैं जिससे उनके वेतन में खासा इजाफा होगा। मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम यानि नान के कर्मचारियों को करीब एक दशक से तृतीय समयमान वेतनमान का इंतजार था।
नान के कर्मचारियों को एरियर देने के आदेश भी जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 7वें वेतनमान के 27 माह का एरियर देने के आदेश दिए गए हैं। एरियर के आदेश को तृतीय समयमान वेतनमान देने के आदेश की तिथि से ही लागू किया जाएगा।
मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों, अधिकारियों को 7वां वेतनमान तो दे दिया था पर तृतीय समयमान को लेकर निर्णय लगातार टाला जा रहा था। सरकार ने नान के संचालक मंडल द्वारा प्रस्ताव पारित करने के करीब 9 साल बाद तृतीय समयमान वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है।
Comments (0)