मध्यप्रदेश में लगातार 5वें दिन शुक्रवार को भी शीतलहर चल रही है। प्रदेश के 28 से ज्यादा जिलों में लोग कड़ाके की सर्दी से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन और कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, नीमच, मंदसौर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर और शिवपुरी में सर्द हवाएं चल रही हैं। अभी इनसे राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
पचमढ़ी में दिन का पारा 20.2 डिग्री रहा
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन में पचमढ़ी में 20.4 डिग्री, भोपाल में 22 डिग्री, इंदौर में 22 डिग्री, बैतूल में 22.5 डिग्री, धार में 22.8 डिग्री, गुना में 24.1 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री, रायसेन में 22.4 डिग्री, रतलाम में 23.2 डिग्री, शिवपुरी में 24 डिग्री, उज्जैन में 23 डिग्री, जबलपुर में 23.3 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.2 डिग्री, नौगांव में 24.5 डिग्री, रीवा में 23 डिग्री, सागर में 24.6 डिग्री, सतना में 24.3 डिग्री, सीधी में 21.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 23.1 डिग्री, उमरिया में 24.1 डिग्री और मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एमपी में कड़ाके की सर्दी पड़ने के 2 कारण
आईएमडी के मुताबिक ‘उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही है। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।’ इसकी दो वजह हैं-
पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी/घंटे की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। हवा की ऊंचाई कम होगी या रफ्तार तेज होगी, तो ठंड का असर और बढ़ जाएगा।
उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और निकटवर्ती क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है। इस वजह से भी ठंडी हवाएं चल रही हैं।
पचमढ़ी सबसे ठंडा, भोपाल की रातें भी बेहद ठंडी
मध्यप्रदेश में लगातार पांचवीं रात कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 7 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 6.1 डिग्री रहा। रायसेन, राजगढ़, उमरिया में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। वहीं, खजुराहो, रीवा, नौगांव, टीकमगढ़, मंडला, सतना, सागर में 7 डिग्री से नीचे रहा।
Comments (0)