लोकतंत्र के महापर्व में राजगढ़ जिले ने वह कर दिखाया जिसकी हर किसी को उम्मीद नहीं थी। यही कारण है कि प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में राजगढ़ जिले का स्थान सर्वाधिक मतदान करने के चलते टाप 5 में है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटें सर्वाधिक मतदान करने के चलते टाप 50 में है। साथ ही खिलचीपुर विधानसभा प्रदेश में छठवें स्थान पर है।
राजगढ़ जिले के लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लिया। देर रात को जो मतदान का प्रतिशत प्रदेश स्तर से जारी हुआ उसमें राजगढ़ का स्थान पांचवा है। प्रदेश में सबसे अधिक मतदान सिवनी में 85.68 रहा तो दूसरे नंबर पर 85.23 के साथ बालाघाट रहा। इसके बाद पड़ोसी जिले आगर मालवा व शाजापुर का नंबर है। राजगढ़ का स्थान प्रदेश में पांचवा रहा।

Comments (0)