अजय सिंह प्रदेश के नए निर्वाचन आयुक्त होंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उनकी नियुक्ति की है। वे प्रदेश के पांचवें निर्वाचन आयुक्त होंगे। सिंह सेवानिवृत्त आईएएस अफसर हैं। इससे पहले मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी रहे हैं।
2017 में रमन सरकार के दौरान अजय सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था। इसके बाद 2018 में भूपेश सरकार में उन्हें मुख्य सचिव पद से हटाकर सुनील कुजूर को मुख्य सचिव बना दिया गया था।
अजय को राजस्व मंडल में पदस्थ कर दिया गया था। हालांकि बाद अजय सिंह को सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी मिली है। राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन अन्य आइएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है।

Comments (0)