विधानसभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले के 1406 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे मतदाताओं का उत्साह भी बढ़ता गया।जिले में दोपहर तीन बजे तक 57.92 प्रतिशत मतदान हुआ।लगभग सभी केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने मिली।मुस्लिम मतदाताओं में भी इस बार मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने मिला।मुस्लिम महिला मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ मतदान किया।