भोपाल: प्रदेश में आगामी दिनों में तेज ठंड की स्थिति को देखते हुए नगरीय निकायों में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिये “सहयोग अभियान’’ चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिये नगरीय विकास आयुक्त भरत यादव ने प्रदेश के 413 नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि सहयोग अभियान में जन-प्रतिनिधियों की मदद से अधिक से अधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाये। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित होगा।
प्रदेश में आगामी दिनों में तेज ठंड की स्थिति को देखते हुए नगरीय निकायों में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिये “सहयोग अभियान’’ चलाने का निर्णय लिया गया है।