छत्तीसगढ़ में अब फेंगल तूफान का असर खत्म हो गया है। इससे प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। हालांकि कुछ जिलों में अभी बादल हैं और हल्की बारिश की संभावना है। इधर फेंगल का असर खत्म होते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। अगले 4 दिनों में औसतन 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि बस्तर में अगले तीन दिन हल्के बादल रहेंगे। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि तूफान और उसका असर खत्म होने के उपरांत समुद्र में बने सिस्टम से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दो-तीन दिनों से हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक है।